Pakistan: ‘तुम मेरे बाप को नहीं जानते’, कार से दो लोगों की हत्या के बाद बोली महिला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कराचीः पाकिस्तान में कराची की सड़कों पर एक महिला ने लापरवाही से लग्जरी कार चलाते हुए दो लोगों की हत्या कर दी. इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिला को हत्या करने के बाद मुस्कुराते और लोगों को धमकियाते हुए हुए देखा जा सकता है.

कार से कई लोगों को टक्कर मारने वाली आरोपी महिला की पहचान नताशा दानिश के रूप में हुई है. नताशा पाकिस्तान के जाने-माने बिजनेसमैन दानिश इकबाल की पत्नी है. 19 अगस्त को नताशा ने कराची के करसाज रोड पर अपनी टोयोटा लैंड क्रूजर से बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी. इस हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई.

बाइक सवारों को मारी टक्कर
पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट डॉन की खबर के अनुसार, नताशा ने अपनी लग्जरी एसयूवी को मोड़ने की कोशिश करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद दो और मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी कार में टक्कर मारी. नताशा की कार से टक्कर में दो लोगों की मौत के अलावा तीन अन्य लोग घायल हो गए.

दुर्घटना के बाद लोगों ने महिला को भागने से रोक लिया
रेविएटिव पक (Reviewit.pk) के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी महिला नताशा दानिश को वहां से भागने से रोक लिया. हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि दुर्घटना के समय नताशा नशे में थी, लेकिन इन रिपोर्टों की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

लोगों पर अपने रुतबे का प्रभाव दिखाते दिखी महिला
दुर्घटना के तत्काल बाद के वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नताशा के लोगों से घिरी हुई है और वह सुरक्षाकर्मियों के घेरे में है. इस दौरान वह मुस्कुरा रही है और लोगों पर अपने रूतबे का प्रभाव दिखा रही है. उसके चेहरे पर दो लोगों की मौत का जरा भी अफसोस नहीं है.

नताशा को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि “तुम मेरे बाप को नहीं जानते.” नताशा का यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा है. बोल न्यूज़ के मुताबिक, जब वह गुस्साई भीड़ पर पलटवार कर रही थी, तो पाकिस्तान रेंजर्स के जवान उसे बचा रहे थे.

Latest News

मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, वोटर फ्रॉड की जानकारी देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम

US Midterm Elections 2026: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने...

More Articles Like This

Exit mobile version