Pakistani Drone Over LoC: पुंछ में मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की फायरिंग, वापस लौटा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistani Drone Over LoC: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन घुस गया. भारतीय सेना के जवानों ने मार गिराने के लिए फायरिंग की. हालांकि, ड्रोन कुछ देर तक दिगवार इलाके में मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर लौट गया.

जानकारी के अनुसार, यह पिछले तीन दिनों में दूसरी बार है, जब सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि का पता चलने पर सैनिकों ने फायरिंग की. दुश्मन के ड्रोन पर सेना के जवानों ने सुबह करीब 6.10 बजे नजर पड़ी. इस पर जवानों ने उसे नीचे गिराने के लिए एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं. इसके बावजूद, ड्रोन गोलियों से बच निकला और पाकिस्तान की ओर लौट गया.

इस घटना के बाद सेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है कि ड्रोन द्वारा किसी भी प्रकार के हथियार या नशीले पदार्थों की एयरड्रॉपिंग तो नहीं की गई है.

Latest News

UPI Payment Charges: दोस्त को ₹5,000 भेजने पर लगेगा चार्ज? P2P और P2M पेमेंट में समझें पूरा अंतर

UPI से दोस्त को 5,000 रुपये भेजने पर कोई अलग चार्ज लगता है या नहीं? जानिए P2P और P2M ट्रांजैक्शन में अंतर और Merchant Payment से जुड़े चार्ज का पूरा मामला.

More Articles Like This

Exit mobile version