पाकिस्तानी ड्रोन को BSF ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन में 2 पैकेट हेरोइन बरामद

श्रीगंगानगरः पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की डिलीवरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में राजस्थान के सरहदी जिले श्रीगंगानगर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पार पाकिस्तान से हेरोइन की डिलीवरी करने आए ड्रोन को मार गिराया है. बीते बुधवार की रात करीब 12 बजे श्रीगंगानगर के समेजा कोठी थाना क्षेत्र में बीएसएफ की सीमा चौकी BOP 41PS में बीएसएफ के जवानों को ड्रोन की आहट सुनाई दी.

ड्रोन की आहट सुनते ही बीएसएफ जवान तत्काल हरकत में आ गए. जवानों द्वारा तकरीबन साढ़े तीन दर्जन राउंड फायर कर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया. पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने के बाद बीएसएफ जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें पाकिस्तानी ड्रोन को जब्त कर लिया गया हैं.

बॉर्डर पार से आया था क्वॉर्ड कॉप्टर ड्रोन
मिली ताजा जानकारी के अनुसार, जो ड्रोन बॉर्डर पार पाकिस्तानी सीमा से आया, वह एक क्वॉर्ड कॉप्टर ड्रोन हैं. इस ड्रोन का इस्तेमाल सामानों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में किया जाता है. इससे पहले भी इसी ड्रोन का इस्तेमाल सीमा पार से हेरोइन की तस्करी करने के लिए किया जा चुका है.

दो पैकेट हेरोइन बरामद
अलसुबह बीएसएफ द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में दो पैकेट संदिग्ध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया है, जिसका वजन 2 किलो बताया जा रहा है. वहीं, स्थानीय समेजा कोठी थाना पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version