Pali News: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Crime: राजस्थान से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है. यहां गुरुवार की देर रात पाली जिले के नाणा थाना क्षेत्र के चामुंडेरी गांव में तालाब में मछली पकड़ने उतरे एक ही परिवार के 4 सदस्यों की डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार को पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे निकट पहाड़ियों में स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए थे. शुक्रवार की सुबह लोगों ने तालाब में उतराए एक व्यक्ति का शव देखा.

जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीण की भीड़ एकत्र हो गई. मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 6 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद चारों शवों को तालाब से बाहर निकाला.

मृतकों की पहचान चामुंडेरी गांव निवासी दिनेश कुमार वाल्मीकी (40 वर्ष) उसका 17 वर्षीय पुत्र गौरव और 15 वर्षीय पुत्र एवं उसके 16 वर्षीय के भांजे मोहित पुत्र विनोद कुमार निवासी पाली के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि शायद फिसलन की वजह से एक-दूसरे को बचाने में चारों लोग तालाब में डूब गए होंगे.

Latest News

मिडटर्म में हारे ट्रंप को मोजतबा की चुनौती, ईरान अब तोड़ेगा अमेरिका का घमंड!

Iran US Conflict: हाल ही में अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को...

More Articles Like This

Exit mobile version