Panchkula Crime: सेवानिवृत्त कर्नल, उनकी पत्नी और नौकरानी पर हमला, एक की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Panchkula Crime: पंचकूला से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां सेक्टर-2 में सेवानिवृत्त कर्नल, उनकी पत्नी और नौकरानी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में एक महिला की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

दो घायलों का चल रहा उपचार
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-2 में सेवानिवृत्त कर्नल, उनकी पत्नी और घर में काम करने वाली नौकरानी पर चाकू से हमला किया गया. बताया जा रहा है कि यह हमला घर में काम करने वाले नौकर ने ही किया है. इस हमले में घायल सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की ओजस अस्पताल में मौत हो गई है. जबकि नौकरानी और सेवानिवृत्त कर्नल का उपचार चल रहा है.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसीपी क्राइम
घटना की सूचना मिलने पर एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज मौके पर पहुंचे है. पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर रही है. यह हमला किन वजहों से किया गया है, अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस की जांच जारी है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version