ईरान के हमले से खाड़ी में हड़कंप: जॉर्डन तक पहुंचे ईरानी ड्रोन, बज उठे मिसाइल अलर्ट सायरन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Iran Tensions: मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस सैन्य तनाव के बीच मंगलवार को ईरान की तरफ से दागे गए ड्रोन जॉर्डन की ओर बढ़े, जिन्हें जॉर्डन की सेना ने रास्ते में ही मार गिराने का दावा किया. वहीं, ईरान के नए मिसाइल हमले के बाद पड़ोसी देश बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी वाले सायरन बज उठे, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई.

सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा के अनुसार, जॉर्डन की सेना ने ईरान की ओर से आए पांच ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. सेना ने बताया कि इस कार्रवाई में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है और सभी ड्रोन आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने से पहले ही मार गिराए गए.

जॉर्डन में अमेरिका के सैन्य ठिकाने और लड़ाकू विमान तैनात हैं. अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौता टूटने और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़े तनाव के बाद जॉर्डन भी इस संघर्ष के प्रभाव वाले देशों में शामिल हो गया है. ईरान के ताजा मिसाइल हमले के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए गए. हालांकि, तत्काल किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This