Pappu Yadav Bail: MP-MLA कोर्ट से पप्पू यादव को मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pappu Yadav Bail: एमएपी-एमएलए कोर्ट से मंगलवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जमानत मिल गई. धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में जमानत मिली है. मकान मालिक ने पटना के गर्दनीबाग थाने में केस किया था. इसी मामले में तीन दिन पहले, शुक्रवार की देर रात गिरफ्तारी हुई थी.

क्यों जेल से नहीं आ पाएंगे बाहर?

पप्पू यादव को गर्दनबाग मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन अभी भी बेउर जेल में ही रहेंगे. पुलिस ने दो नए केस में रिमांड पर लिया.सरकारी काम में बाधा डालने का मामला पुलिस ने पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज किया है. गिरफ्तारी के वक्त पप्पू यादव और उनके समर्थकों के बीच हुई थी लगभग दो घंटे बहस हुई.

जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के लिए सांसद पप्पू यादव 12.30 बजे के करीब कोर्ट पहुंच गए थे. 2 बजे के आसपास सुनवाई हुई, जिसमें उन्हें 1995 के मामले में जमानत मिली.

सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई बीते सोमवार को कोर्ट में टल गई थी. इसका कारण सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलना बताया गया था. कोर्ट में कामकाज को रोक दिया गया था. अगर बीते सोमवार को जमानत मिल गई होती तो आज पप्पू यादव बाहर हो सकते थे.

पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था. मामला वर्ष 1995 का है. अदालत की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था.

 

Latest News

क्या है भारत का IMEC प्रोजेक्ट, कैसे इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप के इस बिजनेस कॉरिडोर का इटली बनेगा सबसे बड़ा एंट्री गेट

IMEC Italy Entry Gate: चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जवाब में शुरू किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप...

More Articles Like This

Exit mobile version