Paris: अपने CEO की गिरफ्तारी पर टेलीग्राम ने जारी किया बयान, कहा…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पेरिसः बीते शनिवार शाम पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव को गिरफ्तार कर लिया गया. टेलीग्राम ने अपने सीईओ की गिरफ्तार के बाद बयान जारी किया है.

जारी बयान में टेलीग्राम ने कहा है कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी पावेल दुरोव के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. हालांकि, उन्हें इस आरोप में गिरफ्तार किया गया था कि वे मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने में नाकाम रहे.

कंपनी ने ऐप के जरिए जारी किए बयान में कहा, “टेलीग्राम डिजिटल सर्विस अधिनियम सहित यूरोपीय संघ के कानूनों का पालन करता है. टेलीग्राम का मॉडरेशन इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड के अनुसार है.”

बयान में आगे कहा गया, “पावेल डुरोव के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, वह अक्सर यूरोप की यात्रा करते हैं. यह दावा करना बेतुका है कि कोई प्लेटफॉर्म या उसका मालिक उस प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार है.”

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This