फिलीपींसः टैक्लोबन के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची चीख-पुकार, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Philippines School Shooting: फिलीपींस से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां टैक्लोबन शहर में एक स्कूल परिसर के अंदर गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची दी. अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.

घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, स्कूल के भीतर अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद छात्र, शिक्षक और कर्मचारी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. घटना के दौरान परिसर में मौजूद लोगों के बीच भारी दहशत फैल गई. अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है. हमले के पीछे की वजह और संदिग्धों की पहचान को लेकर जांच जारी है. अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी संभावित कारण पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है.

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This