CM Vijay Birthday: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है.
पीएम मोदी ने दी बधाई CM Vijay Birthday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
Birthday greetings to the Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru C. Joseph Vijay Ji. I pray for his long and healthy life.@TVKVijayHQ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 22, 2026
राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं. तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने और राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में मैं आपके साथ खड़ा हूं.”
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बधाई दी. उन्होंने लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके प्रयास तमिलनाडु के लोगों की प्रगति और कल्याण को आगे बढ़ाते रहें. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सार्वजनिक जीवन में उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.”
जगन मोहन रेड्डी ने दी बधाई
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और आपके सभी कार्यों में सफलता प्रदान करे.”
प्रशंसक उन्हें ‘थलपति’ के नाम से बुलाते हैं
बता दें कि विजय का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था. उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. हालांकि, फैंस उन्हें ‘थलपति’ के नाम से बुलाते हैं. विजय तमिल सिनेमा के सबसे मशहूर अभिनेता में से एक हैं. वो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं.

