केन्या में भीषण हादसाः हाईवे पर ट्रक ने वैन में मारी टक्कर, 13 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kenya Accident: केन्या भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा तटीय शहर मोम्बासा जाने वाले मुख्य राजमार्ग पर हुआ. बेकाबू ट्रक की वैन से टक्कर हो गई. इस हादसे में 13 तीर्थयात्रियों की दर्धनाक मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में मारे गए अधिकांश लोग तीर्थयात्री थे, जो एक धार्मिक स्थल पर प्रार्थना के लिए जा रहे थे.

स्थानीय पुलिस के अनुसार, हादसा सलामा इलाके में आधी रात के बाद हुआ. एक ट्रक चालक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन वह वाहन पर से संतुलन खो बैठा.

ट्रक के अचानक अनियंत्रित होकर मुड़ने से सामने से आ रहे वाहन उसकी चपेट में आ गए, जिनमें तीर्थयात्रियों से भरी एक वैन भी शामिल थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए.

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे के शिकार वैन के चालक और उसमें सवार 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वैन में कुल कितने यात्री सवार थे और उनमें से कोई जीवित बचा है या नहीं, इसे लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मोम्बासा के कैथोलिक आर्चडायोसिस के आर्कबिशप मार्टिन किवुवा ने बताया कि वैन में सवार सभी श्रद्धालु केन्या की राजधानी नैरोबी के पश्चिम में स्थित नकुरू काउंटी के एक प्रार्थना स्थल की ओर जा रहे थे. रास्ते में ही यह दुखद दुर्घटना घट गई. फिलहांल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This