‘टाला गया ईरान में पावर प्लांट पर हमले का प्लान’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America-Iran war: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान में पावर प्लांट पर हमले का प्लान फिलहाल टाल दिया है. ट्रंप ने बताया कि बीते दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक बातचीत रही है, जोकि आगे भी जारी रहेगी. ट्रंप कहा कि मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (पेंटागन) को निर्देश दिया है कि ईरान में पावर प्लांट और एनर्जी ठिकानों पर अगले पांच दिनों तक हमले न किए जाएं.

ट्रंप ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोलाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में मिडिल ईस्ट में हमारी दुश्मनी को खत्म करने और पूर्ण शांति को लेकर बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है. इन विस्तृत और रचनात्मक चर्चाओं को देखते हुए, जो इस पूरे हफ्ते जारी रहेंगी, मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (पेंटागन) को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट और एनर्जी ठिकानों पर अगले पांच दिनों तक हमले न किए जाएं.’

हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर जोर देते हुए कहा, ‘यह फैसला चल रही बैठकों और बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगा.’

ईरान को ट्रंप ने दिया था 48 घंटों का अल्टीमेटम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह फैसला उनके ईरान को दिए 48 घंटों के अल्टीमेटम के कुछ घंटों के बाद सामने आया है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर ईरान ने अगले दो दिनों के अंदरर होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शर्त और धमकी के पूरी तरह से नहीं खोला, तो अमेरिका ईरान के पॉवर प्लांट्स पर जोरदार हमलों को अंजाम देगा.

Latest News

Sensex closing bell: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, 249 अंक फिसला सेंसेक्स 

Sensex closing bell: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ. दिन के अंत...

More Articles Like This