DM रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री भुल्लर गिरफ्तार, भाजपा समेत विपक्षी दलों ने की थी कार्रवाई की मांग

Must Read

Punjab: पंजाब के चर्चित गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, अमृतसर के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में FIR दर्ज की गई थी. शुरूआती सूचना के मुताबिक भुल्लर को मेडिकल जांच के बाद अमृतसर ले जाया जायेगा, जहां उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.

भुल्लर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर भुल्लर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था. इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी समेत विपक्षी दलों ने एकजुट होकर भुल्लर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. लगातार बढ़ते दबाव के बीच लालजीत सिंह भुल्लर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उनके, उनके पिता और PA के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

आखिरकार पुलिस ने की यह कार्रवाई

रंधावा के परिवार और विपक्षी दलों के तीन दिन तक चले विरोध और संघर्ष के बाद आखिरकार पुलिस ने यह कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी थी. वहीं दूसरी तरफ मृतक रंधावा का परिवार बार-बार भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था. आज सुबह ही परिवार ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर सड़क पर बैठने की बात कही थी.

मानसिक रूप से किया गया प्रताड़ित

इससे पहले पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति गगनदीप सिंह रंधावा पर पूर्व मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और सहयोगियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप के लिए जबरदस्ती की जा रही थी और मना करने पर धमकियां दी गईं. परिवार का आरोप है कि रंधावा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और डराया-धमकाया गया, जिससे वह गहरे तनाव में आ गए.

इसे भी पढ़ें. प्रयागराज में भीषण हादसा: अमोनिया गैस टैंक फटा, कोल्ड स्टोरेज धराशायी, 8 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

Latest News

यूएन प्रमुख ने लेबनान-इजरायल संघर्ष विराम के विस्तार का किया स्वागत, सभी पक्षो से की ये अपील

Lebanon-Israel conflict: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान और इजरायल के बीच संघर्ष रोकने की अवधि को...

More Articles Like This