अमेरिका में विमान हादसा: लैंडिग के दौरान दो विमानों की टक्कर, लगी भीषण आग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Plane Crash: एक बार फिर अमेरिका से विमान हादसे की खबर सामने आई है. यहां दो विमानों के बीच टक्कर हो गई है. टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. यह हादसा अमेरिका के मोंटाना स्थित कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर हुआ है. बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर उतर रहा एक छोटा विमान, वहां खड़े एक विमान से टकरा गया. टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही की किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

विमानों की टक्कर के बाद लगी आग

बताया गया है कि चार लोगों को ले जा रहा सिंगल इंजन वाला छोटा विमान (सोकाटा टीबीएम 700 टर्बोप्रॉप) दोपहर लगभग 2 बजे कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था. लैंडिंग के दौरान इस विमान ने एयरपोर्ट पर खड़े एक विमान को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद भीषण आग लग गई.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, एक विमान आया, रनवे के अंत में दुर्घटनाग्रस्त होकर दूसरे विमान से टकरा गया. जो विमान उतरने का प्रयास कर रहा था, उसमें आग लग गई, लेकिन पायलट और तीन यात्री खुद ही बाहर निकलने में सफल रहे. दो यात्रियों को हल्की चोटें आईं और उनका एयरपोर्ट पर इलाज किया गया.

पहले भी हुआ था विमान हादसा

मालूम हो कि पिछले सप्ताह ही अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ था. एक चिकित्सा परिवहन विमान उत्तरी एरिजोना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे के बाद विमान में आग लग गई थी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई थी. न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क स्थित सीएसआई एविएशन कंपनी का यह विमान फ्लैगस्टाफ से लगभग 200 मील (321 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में चिनले हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version