ऑस्ट्रेलिया में विमान हादसाः हैंगर से टकराया विमान, लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Plane Crash In Australia: ऑस्ट्रेलिया से विमान हादसे की खबर सामन आई है. यहां दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में पैराफील्ड एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश करते समय एक विमान हैंगर से टकरा गया. टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. ऑस्ट्रेलियाई स्थानीय मीडिया आउटलेट 7News के मुताबिक, पायलट और यात्री की जान चली गई, जबकि 11 अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

हादसे को लेकर पुलिस का बयान

हादसे को लेकर पुलिस ने एक बयान में कहा, “आस-पास के इलाके को खाली करा लिया गया है, आपातकालीन सेवाएं इस घटना से निपट रही हैं.” पुलिस ने आगे बताया कि एक व्यक्ति को जानलेवा चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है, जबकि दो अन्य को गंभीर चोटें और एक को मामूली चोटें आई हैं. इसके अलावा 6 लोगों ने धुएं में सांस ली, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हुई है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ इंस्पेक्टर एंड्रयू मैक क्रैकन ने कहा, “उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में कोई खराबी आ गई. इसके कारण लैंडिंग की कोशिश की गई. इसी बीच एयरपोर्ट के हैंगर 54 से विमान टकरा गया.

टक्कर के बाद आग लग गई और हैंगर से निकला गाढ़ा काला धुआं आस-पास के इलाके में फैल गया. फिलहाल मेट्रोपॉलिटन फायर सर्विस ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है. ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें उसने बताया कि इसमें दो इंजन वाला डायमंड DA42 विमान शामिल था.

More Articles Like This

Exit mobile version