Bengal Election: बंगाल की सभी 142 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक कुल 78.68 प्रतिशत मतदान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान हो रहा है और मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम तक दूसरे चरण में लगभग 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

3 बजे तक कुल 78.68 प्रतिशत मतदान

इससे पहले दोपहर 1 बजे तक पहले छह घंटों में 61.11 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था. यह आंकड़ा 23 अप्रैल को पहले चरण की 152 सीटों पर पहले छह घंटों में दर्ज 62.18 प्रतिशत मतदान से थोड़ा कम रहा. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आई और शाम तीन बजे तक वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 78.68 फीसदी पहुंच गया.

कुछ जगहों से हिंसा की खबरें सामने आईं West Bengal Election

दोपहर 1 बजे तक पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 66.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इसके बाद हुगली में 64.57 प्रतिशत, नदिया में 61.41 प्रतिशत, हावड़ा में 60.68 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 60.18 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना में 59.20 प्रतिशत, दक्षिण 24 परगना में 58.58 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण में 57.73 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान के दौरान कुछ जगहों से हिंसा और गड़बड़ी की छिटपुट खबरें सामने आईं, लेकिन अब तक कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि केंद्रीय बलों की सख्त निगरानी और 142 सामान्य पर्यवेक्षकों व 95 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती के चलते स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में रही.

सायोनी घोष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला

वहीं, मतदान के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सायोनी घोष ने राज्य में सीआरपीएफ की भारी तैनाती को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव के दौरान युद्ध जैसे हालात बना दिए गए हैं. सायोनी घोष ने सीआरपीएफ की तैनाती पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो बस नौसेना और वायुसेना की एंट्री बाकी है. चारों तरफ फोर्स ही फोर्स है, मानो बंगाल में युद्ध की स्थिति हो. उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा की बढ़ती बेचैनी को दिखाता है. सायोनी ने आरोप लगाया कि भाजपा को समझ आ गया है कि बंगाल की जमीन उसके पैरों तले से खिसक रही है, इसलिए वह चुनाव में इस तरह की रणनीति अपना रही है.

ये भी पढ़ें- West Bengal Election 2026: फाल्टा सीट पर फिर से होगा मतदान, जानें चुनाव आयोग ने क्यों लिया एक्शन..?

Latest News

LPG Price Today 9 August 2026: आज भी नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम, जानिए शहरवार रेट और e-KYC की पूरी जानकारी

9 अगस्त 2026 को LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू और कमर्शियल गैस के शहरवार रेट यहां जानें. साथ ही 16 अगस्त से पहले LPG e-KYC पूरा करने की पूरी जानकारी देखें.

More Articles Like This

Exit mobile version