Plane Crash In Canada: ट्रेनिंग के दौरान कनाडा में क्रैश हुआ विमान, दो भारतीय छात्रों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Plane Crash In Canada: कनाडा में एक फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया. इस हादसे में दो भारतीय छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना की पुष्टि कनाडा स्थित भारतीय दूतावास कंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया वैंकूवर ने की है.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

इस घटना में जान गवांने वाले भारतीय छात्रों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरन तिरुज्ञानसंबंधम के रूप में की गई है.

हादसे पर भारतीय दूतावास ने जताया शोक

विमान हादसे पर वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने रविवार को शोक व्यक्त किया. दूतावास ने सोशल साइट X पर पोस्ट कर लिखा, ‘वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है. दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई.’

दूतावास ने आगे कहा, ‘इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ है. हम शवों को भारत ले जाने के लिए उनके परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं.’

कैसे हुआ हादसा?

भारतीय दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र कनाडा में अपनी कमर्शियल पायलट और एविएशन ट्रेनिंग के तहत उड़ान का अभ्यास कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ, जिसमें दोनों छात्रों की अकाल मौत हो गई.

पार्थिव शरीर भारत लाने में मदद का आश्वासन

भारतीय दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे लगातार स्थानीय अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं. दूतावास अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मृत छात्रों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक भारत में उनके गृह राज्य वापस लाने की प्रक्रिया में परिजनों को हर संभव और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है. स्थानीय प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है.

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This

Exit mobile version