डोमिनिका रिपब्लिक में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Plane Crash In Dominica Republic: डोमिनिका रिपब्लिक में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया. क्रैश होते ही प्लेन में धमाके के साथ भीषण आग लग गई. यह हादसा डोमिनिका रिपब्लिक के हासा ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ. हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई.

बताया गया है कि अमेरिकन रजिस्टर्ड प्राइवेट जेट गल्फस्ट्रीम G200, प्यूर्टो रिको से टेक्सास जा रहा था. टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेलियर या हाइड्रॉलिक समस्या रिपोर्ट हुई. क्रू ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान हार्ड लैंडिंग के बाद घास में फिसला और उसमें आग लग गई. हादसे में दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई. मृतकों की पहचान एरिक जेवियर डियागो और रूडी गजल के रूप में हुई है, दोनों पायलट थे.

हादसे का शिकार हुआ प्राइवेट जेट खाली था, उसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था. पूर्व मेजर लीग बेसबॉल प्लेयर यादियर मोलिना ने बताया कि यह फ्लाइट उन्हें और उनके परिवार को पिक करने वाली थी, लेकिन सौभाग्य से वे उसमें नहीं थे. डोमिनिकन अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.

हादसे की जांच शुरु

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एयरपोर्ट से धुएं का एक बड़ा गुबार उठता दिख रहा है और फायर ट्रक आग बुझाने के लिए पानी की बौछार कर रहे हैं. एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, गल्फस्ट्रीम जी-200 जेट के क्रैश का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version