आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने कुर्क किया तहरीक-ए-हुर्रियत का मुख्यालय

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगर: पुलिस ने अलगाववादी और आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बडगाम पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत के मुख्यालय को रहमताबाद, हैदरपोरा में यूएपीए की धारा 25 के तहत जब्त कर लिया है.

जब्त की गई संपत्ति में एक कनाल एक मरला जमीन पर स्थित तीन मंजिला इमारत शामिल है. (खसरा नंबर 946, खतौनी नंबर 306), जो इस प्रतिबंधित संगठन के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल हो रही थी. बडगाम पुलिस स्टेशन में यूएपीए के तहत दर्ज एफआईआर नंबर 08/2024 के तहत यह कार्रवाई की गई है. साक्ष्यों और सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत इस संपत्ति को जब्त किया गया.

Latest News

नेपाल त्रासदीः 6 हजार के पार हुई लापता लोगों की संख्या, 2 हाइड्रो-पावर टनल में मिले 10 शव

Nepal Tragedy: बीते 26 अगस्त को नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. सैकड़ों लोगों की मौत...

More Articles Like This

Exit mobile version