पोलैंड में दो स्कूलों पर हमलों के बाद पुलिस का एक्शन, 76 लोग हिरासत में, कई क्लासेस रद्द

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Poland School Attacks: सप्ताह की शुरुआत में पोलैंड में दो स्कूलों पर हुए हमलों के बाद आगे हिंसा रोकने के प्रयासों के तहत पुलिस ने देशभर में 76 लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही करीब 50 हजार स्कूलों की जांच की गई है. शनिवार को जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को पोलैंड के स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. कुछ स्कूलों में कक्षाएं स्थगित कर दी गईं, कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई. सप्ताह की शुरुआत में स्कूलों पर हुए दो हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और बच्चों सहित कई अन्य लोग घायल हुए थे.

बुधवार को मध्य पोलैंड के माजोविया प्रांत में एक व्यावसायिक स्कूल के 19 वर्षीय छात्र ने धारदार वस्तु से साथी छात्रों, शिक्षकों और राहगीरों पर हमला कर दिया था. इस घटना में नौ लोग घायल हो गए. हमले के बाद आरोपी भाग गया, लेकिन उसे पास के इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. अगले दिन इसी प्रांत में एक 15 वर्षीय किशोर ने अपने पूर्व स्कूल में चाकू से हमला कर स्कूल के एक कर्मचारी की हत्या कर दी और दो अन्य लोगों को घायल कर दिया.

दोनों हमलों को पोलैंड के नागरिकों ने अंजाम दिया. इन घटनाओं ने देश को झकझोर दिया है, जहां नाबालिगों की ओर से स्कूलों में हिंसा की घटनाएं अब तक आम नहीं रही हैं. गुरुवार की रात तक अभिभावकों के ऑनलाइन समूहों और मुख्यधारा के मीडिया में ऐसी अफवाहें फैलने लगी थीं कि दोनों हमले आपस में जुड़े हुए हैं और शुक्रवार को, जिसे “ब्लडी फ्राइडे” कहा जा रहा था, और हमले हो सकते हैं.

Latest News

Paris Shooting: पेरिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल, पुलिस ने हमलावर को दबोचा

Paris Shooting: पेरिस से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां उपनगर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version