पुंछः सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को किया ध्वस्त, AK 47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया है. उन्होंने पुंछ जिले में आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया. यहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.

खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पुंछ के नियंत्रण रेखा से सटे शाहपुर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की. इसके बाद सेना, पुलिस की एसओजी टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर क्षेत्र की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया.

इस दौरान देर शाम को एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया. यहां से एक एके-47 राइफल, चार एके राइफल की मैगजीन, 20 हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ. इस क्षेत्र में आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है.

भारी मात्रा में हथियार मिलने से सेना से लेकर खुफिया एजेंसियां सकते में हैं. सूत्रों की माने तो भारी मात्रा में इन हथियारों का इस्तेमाल करते हुए आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. इससे पहले सेना ने उनकी इस नापाक मंशा पर पानी फेर दिया. इन हथियारों की बरामदगी के बाद से आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है.

Latest News

पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया’ के पांचवें सत्र का उद्घाटन, 240 से ज्यादा इंटरनेशनल कंपनियां होंगी शामिल

SEMICON India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन...

More Articles Like This

Exit mobile version