‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और…’, Cockroach Janta Party के संस्थापक को मिली धमकी की प्रकाश आंबेडकर ने की नींदा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा. खासकर युवा इस पार्टी को जमकर सपोर्ट कर रही है. इंस्टाग्राम हो या फिर एक्स, ये पार्टी हर जगह छाई हुई है. हालांकि, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को धमकियां भी मिल रही हैं, जिसके बाद सियासत शुरू हो गई है. दीपके को मिल रही धमकियों की वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने कड़ी निंदा की है.

प्रकाश आंबेडकर ने की धमकियों की निंदा

वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैंने अभिजीत दीपके के माता-पिता से बात की और उनके बेटे को मिल रही जान से मारने की धमकियों और परिवार पर पड़ रहे भारी दबाव के बीच उनकी कुशलक्षेम जानने का प्रयास किया. मैं अभिजीत को दी गई जान से मारने की धमकियों की कड़ी निंदा करता हूं.”

सभी सदस्य उनके साथ खड़े हैं Cockroach Janta Party

प्रकाश आंबेडकर ने आगे लिखा, ”अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और व्यक्तिगत सुरक्षा एक स्वस्थ लोकतंत्र के आधार स्तंभ हैं. सेंसरशिप और जान से मारने की धमकियां खुले संवाद और लोकतांत्रिक बहस के सिद्धांतों को मौलिक रूप से कमजोर करती हैं. मैंने अभिजीत के माता-पिता को भरोसा दिलाया कि इस खतरे भरे माहौल में वंचत बहुजन आघाड़ी के सभी सदस्य उनके साथ खड़े हैं. जरूरत पड़ने पर हमारी टीम राजनीतिक और ग्राउंड प्रोटेक्शन में सहयोग करेगी.”

अभिजीत दीपके को मिली जान से मारने की धमकी

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दीपके इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, जहां एक तरफ उन्हें कुछ लोगों का प्यार मिल रहा है. वहीं, कुछ लोग उन्हें धमकियां भी दे रहे हैं. दीपके ने आरोप लगाया खा कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है. दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें एक व्यक्ति उन्हें गालियां देते हुए धमकी दे रहा है.

ये भी पढ़ें- Up: प्रदेश में कल से शुरु होगा नौतपा का असर, छह दिन के बाद बारिश के आसार, सबसे गर्म रहे ये जिले

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This