Prayagraj: प्रयागराज में हादसा, ट्रक की जद में आने से पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराजः यूपी के प्रयागराज से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. सोमवार की सुबह यहां दर्दनाक हादसा हुआ. ट्रक की जद में आने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. यह दुर्घटना सरायममरेज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में हुई. पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया.

पति-पत्नी, दो बच्चों सहित पांच की मौत
जानकरी के अनुसार, सरायममरेज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे बाइक पर पति-पत्नी, दो छोटे बच्चे और एक अन्य महिला सड़क पर गिर गए और फिर ट्रक ने सभी को रौंद दिया.

पुलिस ने ट्रक चालक को लिया ह‍िरासत में
इस हादसे में बाइक सवार पांचों लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना मिलने पर सरायममरेज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेश प्रताप ने बताया कि मृतक मीरगंज जौनपुर के निवासी थे. उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई. शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

वियतनाम में 2 भारतीय योग शिक्षकों की मौत, शवों को वापस लाने के लिए परिवार ने सरकार से मांगी मदद

Hanoi: झारखंड से वियतनाम योग सिखाने गए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. रांची के राजा...

More Articles Like This

Exit mobile version