‘ मांगें पूरी नहीं की तो उस मटेरियल को पब्लिक कर देंगे…’, धमकी से परेशान होकर एक्ट्रेस ने दी जान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hyderabad Actress Death:  हैदराबाद से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक युवा एक्ट्रेस ने धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है. एक्ट्रेस के परिजनों ने ब्लैकमेल, धमकी के आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही न्याय की मांग की है.

प्राइवेट वीडियो को वायरल करने की धमकी

एक्ट्रेस की मौत के बाद लोगों में चिंता का माहौल है. एक्ट्रेस के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी को महीनों तक उत्पीड़न, धमकी और ब्लैकमेल का सामना करना पड़ा. पीड़िता पर लगातार दबाव बनाया गया और उसके प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी गई, जिससे वो मानसिक तनाव में थी. 

शॉर्ट-फ़िल्म प्रोजेक्ट्स से जुड़ी थी युवती Hyderabad Actress Death

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए शहर आई थी. वो शॉर्ट-फ़िल्म प्रोजेक्ट्स से जुड़ी थी. हालांकि, उसके सपने शुरू होने से पहले ही टूट गए. रिश्तेदारों ने दावा किया है कि कुछ लोगों ने  उसके प्राइवेट फुटेज का इस्तेमाल उसे डराने-धमकाने के लिए किया. उसे बार-बार धमकियां दी गईं. इसके साथ ही ये चेतावनी दी गई कि अगर खास मांगें पूरी नहीं की गई तो उस मटेरियल को पब्लिक कर दिया जाएगा.

लगातार मानसिक दबाव में रही पीड़िता

परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी इन धमकियों के कारण मानसिक दबाव में थी. उसे अकेलापन महसूस होने लगा. जिसके बाद उसने ये ख़ौफ़नाक कदम उठा लिया. ये मामला डिजिटल शोषण और पर्सनल कंटेंट के गलत इस्तेमाल जैसे खतरों को उजागर करता है. पीड़िता के रिश्तेदारों मे ये भी आरोप लगाया कि इन धमकियों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई थी. हालांकि, उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. अगर वो पहले ही मजबूती दिखाते तो, उनकी बेटी बच सकती थी.

न्याय चाहती हैं पीड़िता की मां

मृतिका की मां अब न्याय की माँग कर रही है और उत्पीड़न के लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग कर रही.

ये भी पढ़ें- फिर धधक उठी दिल्ली, तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

Latest News

ऐसी कार्रवाई ठीक नहीं…, अमेरिकी हमले में तीन भारतीय की मौत के बाद एस जयशंकर ने मार्को रुबियो को लगाया फोन

America India Relations:ओमान के तट पर हुए अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों के मौत के बाद विदेश मंत्री एस...

More Articles Like This