Punjab: मुक्तसर में हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, ASI की मौत, चार पुलिसकर्मी घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को तड़के पटियाला के राजपुरा से रेड कर वापस मुक्तसर लौट रहे सीआईए स्टाफ टीम के वाहन की रामपुरा बठिंडा के पास भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस दुर्घटना में एएसआई जलंधर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इंस्पेक्टर राजवीर सिंह सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

रेड कर वापस लौट रही थी टीम

जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम सरकारी स्कार्पियो से पटियाला के राजपुरा से रेड कर वापस लौट रही थी. इसी दौरान आज तड़के पटियाला से मुक्तसर की तरफ आते समय टीम की गाड़ी रामपुरा फूल बठिंडा के नजदीक खड़े ट्रक से टकरा गई.

इस दुर्घटना में वाहन में सवार पांच पुलिस कर्मियों में से एएसआई जलंधर सिंह की मौत हो गई, जबकि इंस्पेक्टर राजवीर सिंह सहित चार पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया, जिनका इलाज चल रहा है. इंस्पेक्टर राजवीर सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version