Punjab: असलहे के सौदागर फंदे में, तीन पिस्टल-मैगजीन बरामद, MP से लाए थे खेप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. उसने अमृतसर में तीन असलहा तस्करों को दबोचा है. उनके कब्जे से कई पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किया है. पुलिस आरोपितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है.

बताया गया है कि पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए अमृतसर में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में ये बात सामने आई है कि आरोपियों ने मध्य प्रदेश के अवैध हथियार डीलरों से खेप खरीदी थी.

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो का आपराधिक इतिहास है, जिसमें एक हत्या के मामला भी शामिल है. आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद हुई हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

उत्तराखंड: शीतकाल के लिए 16 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, केदारनाथ की तिथि भी घोषित

Badrinath Dham: उत्तराखंड में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल...

More Articles Like This

Exit mobile version