पंजाब: हथियारों के तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्टल बरामद, पाक से है लिंक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से कथित संबंध रखने वाले एक हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए अमृतसर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने सात पिस्टल, कई कारतूस सहित एक लाख से ऊपर नकदी बरामद किया है. यह जानकारी पंजाब पुलिस ने रविवार को दी.

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट किया

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “एक विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने पाकिस्तान से जुड़े एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और अमृतसर से अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से 7 पिस्तौल (.30 बोर की 5 पिस्तौल और 2 ग्लॉक 9 मिमी0 4 कारतूस सहित) 1,50,000 रुपये बरामद किए।”

उन्होंने कहा, ”ऑस्ट्रेलिया निवासी जस्सा, “जो पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ घनिष्ठ सहयोग से, अपने स्थानीय सहयोगियों जोधबीर सिंह उर्फ ​​जोधा और अभिषेक कुमार की मदद से भारत-पाक सीमा पर अवैध हथियारों/गोला-बारूद की तस्करी का काम करता है.”

डीजीपी ने कहा

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अभिषेक कुमार और जोधबीर सिंह उर्फ ​​जोधा भी हवाला लेन-देन में कथित रूप से शामिल हैं, जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक व्यापक नेटवर्क से उनके संबंध का संकेत देता है. स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि अन्य सहयोगियों को पकड़ने तथा सभी के पहले और बाद के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This