Punjab: खड़े ट्रक से टकराई कार, ठहर गई चार युवकों की जिंदगी, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुवार की देर रात तरनतारन के अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे 54 पर कस्बा हरिके पत्तन के अंतर्गत बूह पुल के पास हुई इस दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई. जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया.

धार्मिक स्थलों से लौट रहे थे कार सवार युवक
जानकारी के मुताबिक, अमृतसर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद गुरुहरसहाय लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार हरिके पतन में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई. इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक
हरिके पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रोबिनप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह, करनजीत सिंह पुत्र जलविंदर सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र गुरमेल सिंह और राजवीर सिंह पुत्र रविंदर पाल सिंह के रूप में हुई है. जबकि कार चालक बलविंदर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गुरुहरसहाय की हालत गंभीर है. अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है.

अधिकारी ने बताया कि मृतकों सभी युवा शामिल हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही रही है.

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This

Exit mobile version