Punjab Crime: रेड करने गई थी पुलिस, गैंगस्टर ने चलाई गोली, पुलिसकर्मी की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. यहां रेड करने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर ने गोली चला दी, जो एक पुलिस को गली. उपचार के दौरान घायल पुलिस कर्मी की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम एक सूचना के आधार पर पंजाब के तलवाड़ा मुकेरिया के गांव मेहतपुर में एक गैंगस्टर के घर रेड करने की पहुंची थी. इस दौरान गैंगस्टर ने पुलिस टीम पर गोली चला दी. गोली लगने से सिपाही अमृतपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया.

साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया गया है कि मृतक सिपाही अमृतपाल सिंह सीआईए स्टाफ में भर्ती था. पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है.

Latest News

अमेरिका में भी नेपाल जैसी तबाही का खतरा, 33 लाख लोगों पर पड़ेगा प्रभाव

Mount Rainier Volcano: नेपाल में बुधवार को अचानक आए फ्लैश फ्लड ने जिस तरह तबाही मचाई, कुछ वैसी ही...

More Articles Like This

Exit mobile version