पंजाबः पाकिस्तान से आया ड्रोन, BSF ने बरामद की हथियारों की खेप, एक तस्कर को दबोचा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है. उसने पाकिस्तान ड्रोन चाल को नाकाम कर दिया. पंजाब के तरनतारन बीती रात पाकिस्तान की तरफ से भारतीय इलाके में तीन ड्रोन भेजे गए. बीएसएफ ने फोर्स का इस्तेमाल करते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए. पुलिस ने मौके पर ही एक तस्कर को दबोच लिया. खालडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

बताया गया है कि खालरा सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवानों ने रात को बीओपी मंगली पोस्ट पर ड्रोन की मूवमेंट महसूस की. बीएसएफ के जवानों ने देखा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार तीन ड्रोन एक ही तरफ आ रहे हैं.

यह देख बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन गायब हो गए. मौके पर पहुंचे जवानों ने एक तस्कर को पकड़ लिया, जिसकी पहचान मंजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव वान, जिला तरनतारन के रूप में हुई.

तरनतारन जिले के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान सात विदेशी पिस्टल के अलावा एक ग्राफर सिक्योरिटी गन, 89 कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए. उन्होंने बताया कि हथियारों की यह खेप तस्करों ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क कर मंगवाई थी.

इस संबंध में खालरा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है. एसएसपी ने बताया कि तीन ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई गई हथियारों की खेप की बरामदगी बीएसएफ की बड़ी सफलता है. मालूम हो कि 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

Latest News

13 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 13 October 2026: आज 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन...

More Articles Like This