Punjab: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पिता को मार डाला, बेटा घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पंजाबः पंजाब से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. रात के अंधेरे की कौन कहे, यहां दिन के उजाले में मुक्तसर के मराड़ कलां में लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया. लूट का विरोध करने पर जहां बदमाशों ने जहां पिता की हत्या कर दी, वहीं बेटे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

बेटे के साथ दवा लेने कार से जा रहे थे लखबीर सिंह
मिली जानकारी के मुताबिक, पीलिया बीमारी से लखबीर सिंह काला ग्रस्त थे. उनकी पीजीआई चंडीगढ़ से दवा चल रही थी. शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने बेटे के साथ आल्टो कार पर घर से निकले. पिता-पुत्र मराड़ कलां से खारा लिंक रोड से होते हुए मुक्तसर-कोटकपूरा हाईवे की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान गांव मराड़ कलां से थोड़ा आगे रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो लुटेरों ने गाड़ी को रोक लिया और दोनों से पैसे और मोबाइल फोन छीन लिए. इसका विरोध करने पर लुटेरों ने हथियारों से वार कर पिता की हत्या कर दी और बेटे की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. पीड़ित की सूचना पर बरीवाला पुलिस मौके पर पहुंची. घायल से घटना के संबंध में जानकारी ली. मृतक की पहचान मराड़ कलां निवासी लखबीर सिंह (54 वर्ष) पुत्र दयाल सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है.

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This

Exit mobile version