Punjab News: चोर उठा ले गए डेढ़ लाख का सिगरेट, CCTV में कैद हुई घटना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab News: पंजाब से चोरी की घटना की खबर आ रही है. यहां कपूरथला जिले में पुरानी दाना मंडी क्षेत्र में स्थित एक गोदाम से शुक्रवार की देर रात दो चोर ने ताला तोड़ लगभग डेढ़ लाख रुपये का सिगरेट उठा ले गए. चोरी की यह घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की.

पीड़ित व्यापारी ने बताया
पुरानी दाना मंडी क्षेत्र में सिगरेट के होलसेल व्यापारी विवेक गुप्ता ने बताया कि उनके घर के नजदीक ही एक घर में उनका गोदाम है. देर रात लगभग दो बजे दो चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और महंगे ब्रांड की सिगरेट के तीन बड़े डिब्बे चोरी कर ले गए.

पुलिस ने देखा सीसीटीवी फुटेज
व्यापारी ने बताया कि चोरी हुआ माल शुक्रवार की शाम ही आया था. उन्हें संदेह है कि इस वारदात में किसी जानकार का ही हाथ है. चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी थाना- 2 एसएचओ केवल सिंह ने टीम सहित जांच-पड़ताल की. केवल सिंह ने बताया कि गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखते हुए उसे कब्जे में ले लिया गया है. घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. जल्द की चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

IPL 2026: ‘वह तो अभी बच्चा है!’ वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू पर अश्विन का बयान

Ashwin on Vaibhav Suryavanshi: एक तरफ जहां मोहम्मद कैफ और माइकल वॉन जैसे दिग्गज युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को...

More Articles Like This

Exit mobile version