Punjab: पुलिस के हत्थे चढ़े, कुख्यात गैंगस्टर अर्श दल्ला के गुर्गे, हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पंजाब पुलिस की एसएसओसी मोहाली ने एजीटीएफ और फरीदकोट पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में कनाडा स्थित कुख्यात गैंगस्टर अर्श दल्ला के दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार बरामद किया है. ट्वीट कर इस सफल ऑपरेशन की जानकारी डीजीपी पंजाब ने साझा की. यह गिरफ्तारी फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हरि की हत्या के मामले में हुई है, जिसमें इन दोनों आरोपियों का नाम सामने आया था.

पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अर्श दल्ला के निर्देश पर 7 नवंबर, 2024 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की थी. हत्या के बाद दोनों आरोपी पंजाब लौट आए थे, जहां उन्हें खरड़ के पास से पकड़ लिया गया. उनकी गिरफ्तारी से राज्य में एक और संभावित हत्या की साजिश नाकाम हो गई है. पुलिस ने इनके पास से दो अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं. पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है.

Latest News

फ्रांस में हादसाः मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mirage 2000D Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी हिस्से में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो...

More Articles Like This

Exit mobile version