Gujarat Road Accident: ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

Gujarat Road Accident: गुजरात के वलसाड में शुक्रवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कपड़ाड़ा क्षेत्र में ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई. हादसे में कार सवार एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. कप्राडा तहसीलदार के मुताबिक ट्रक और कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

परिवार के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत

मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई जबकि अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हादसे में कार में सवार परिवार के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, मृतकों में एक महिलाए एक युवती और पांच पुरुष शामिल हैं. प्रशासन के मुताबिक हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार या लापरवाही की बताई जा रही है.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी

हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और यातायात को बहाल कराया. जानकारी के अनुसार जिन सात लोगों की मौत हुई है वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. वे कपराडा के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे. पूरा परिवार इको कार में सवार होकर कहीं जा रहा था.

इको कार पूरी तरह पिचक गई

जैसे ही उनकी कार कुंभघाट के पास एक मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रही ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें बैठे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया. हादसे की खबर मिलते ही आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की.

पूरे गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत की खबर जैसे ही अंबा जंगल गांव पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग गहरे सदमे में हैं. सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें. PAK सरकार ने हॉकी कप्तान पर लगा दो साल का प्रतिबंध हटाया, बवाल के बाद खुली शहबाज शरीफ की आंख

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version