Punjab: लुधियाना में पेड़ से टकराई स्कूली बस, एक बच्चे की मौत, पांच घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जगराओंः पंजाब से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां लुधियाना अंतर्गत जगराओं में प्राइवेट स्कूल की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, वहीं पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गई.

टक्कर के बाद नीचे गिरकर बस की जद में आया मासूम गुरमन, हुई मौत
जानकारी के अनुसार, जगराओं के एक प्राइवेट स्कूल की वैन गांव अखाड़ा डला आदि गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए रायकोट साइड से जगराओं आ रही थी, इसी दौरान सुबह करीब 7:30 बजे जगराओं के साइंस कॉलेज के नजदीक तेज रफ्तार बेकाबू बस पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में आगे की सीट पर बैठे पहली कक्षा के 6 वर्षीय बच्चा गुरमन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी अखाडा बस के नीचे गिरकर उसकी जद में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि 6 बच्चे घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

हादसे में ये बच्चे हुए घायल
इस हादसे में आकाशदीप कौर कक्षा प्लस टू, अर्शदीप कौर कक्षा दसवीं, गुरु साहिब सिंह पहली कक्षा सभी निवासी गांव डला और कक्षा पांचवीं के सुखमण सिंह तथा चौथी कक्षा के गुरलीन कौर निवासी गांव अखाड़ा घायल हो गए. सभी घायलों को जगराओं के प्राइवेट कल्याणी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया.

Latest News

Yogi Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं ये बड़े फैसले

Yogi Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज (मंगलवार) को होगी. इसमें माध्यमिक व...

More Articles Like This

Exit mobile version