पंजाब: बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा, न मिली दुल्हन, न उसका घर, निराश लौटी बारात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पंजाब: शादी को लेकर आपने तरह-तरह के मामले सुने और देखे होंगे, लेकिन पंजाब से शादी के नाम पर धोखे की खबर सामने आई है. हुआ यूं कि यहां एक दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, लेकिन न तो दुल्हन और ही दुल्हन का घर ही मिला. ऐसे में मन में निराशा लिए दूल्हा बारातियों से साथ लौट आया. इस धोखेबाजी से दूल्हा सहित उसके परिवार और रिश्तेदार निराश और हताश हैं.

बाजे-गाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

मिली जानकारी के अनुसार, 100 किलोमीटर दूर अमृतसर के गांव सुल्तानविंडी से एक दूल्हा बाजे-गाजे के साथ करीब 40 से 45 लोगों के साथ बरात लेकर मोगा पहुंचा, लेकिन जिस पते पर दुल्हन का घर बताया गया था, वहां न तो कोई दुल्हन मिली और न ही उसका कोई घर था.

लड़की का घर ढूंढते-ढूंढते थक गए दूल्हा और उसका परिवार

दूल्हा और उसके परिवार और रिश्तेदार लड़की का घर ढूंढते-ढूंढते थक गए, लेकिन उन्हें न लड़की मिली और न उसका घर. निराशा के बीच बरातियों ने मोहल्ले के लोगों से पूछा और दुल्हन की तस्वीरें दिखाई, लेकिन किसी ने भी लड़की की पहचाना नहीं की. मोहल्ले के लोगों ने साफ कह दिया कि इस तरह की कोई लड़की इस मोहल्ले में नहीं रहती. यह सुनकर दूल्हे और उसके परिवार वालों के होश फाख्ता हो गए और वह रूस्वाई के बीच निराश हो गए.

दूल्हे की भाभी ने बताया

दूल्हे की भाभी ने बताया कि उनके देवर का रिश्ता रिश्तेदारी के माध्यम से तय हुआ था और लड़की यूके में रहती थी. रोजाना फोन पर बातचीत होती थी और शादी की तैयारियों की चर्चा भी होती थी. लड़की ने सिर्फ इतना ही बताया था कि उसका घर मोगा बस स्टैंड के पास गली नंबर-6 में है, लेकिन जब बारात वहां पहुंची तो ऐसा कोई भी परिवार वहां नहीं मिला.

दूल्हे के पिता सुखजीत सिंह ने बताया कि सुबह से वह पूरे मोगा में चक्कर काटते रहे, लेकिन न तो लड़की का घर मिला, न ही शादी के कार्ड में छपा हुआ वेन्यू. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों को सजा मिले, ताकि आगे और किसी परिवार के साथ इस तरह का धोखा न हो.

निराश मन से लोग कर रहे घटना की चर्चा

हालांकि, इस मामले में दूल्हे के परिवार की तरफ से मोगा पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं दी गई है. इस मामले में मोगा रॉयल पैलेस के मालिक सन्नी ने बताया कि रविवार को कोई भी शादी का बुकिंग नहीं थी और न ही उन्हें ऐसी शादी की जानकारी है. उधर, दूल्हे के साथ हुई धोखेबाजी से निराश मन से लोग चर्चा कर रहे हैं.

Latest News

Goa Ujjwala Yojana 2026: हर साल 3 LPG सिलेंडर का खर्च उठाएगी सरकार, खाते में आएंगे 3000 रुपये, जानें कैसे करें आवेदन

Goa Ujjwala Yojana 2026 के तहत पात्र परिवारों को हर साल तीन घरेलू LPG सिलेंडर या PNG के खर्च के बराबर ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. 9 सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में रकम ट्रांसफर होने लगेगी. योजना के लिए कोई इनकम लिमिट नहीं है.

More Articles Like This

Exit mobile version