पूर्णियाः नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी, हाई अलर्ट जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पूर्णियाः बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी किया है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं. इसको लेकर सीमावर्ती जिलों के एसपी को सतर्क किया गया है.

बिहार में घुसने वाले आतंकियों में ये हैं शामिल

बिहार में घुसने वाले आतंकियों में हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी), आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं. नेपाल की सीमा के रास्ते जैश के तीन आतंकियों के बिहार की सीमा मैं दाखिल होने को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को किया अलर्ट.

सीमावर्ती जिलों के एसपी को सतर्क किया गया

सीमावर्ती जिलों के एसपी को सतर्क किया गया है. नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया की राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के क्रम में सीमावर्ती जिलों को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है.

पुलिस ने सार्वजनिक किए आतंकियों के नाम और तस्वीर

पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं. इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है. बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे और तीसरे सप्ताह नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए. आशंका है कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं.

सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

आतंकियों के बिहार में घुसने को लेकर सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है. सीमावर्ती जिले सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है. भागलपुर और अन्य जिलों में भी हाई अलर्ट जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This