रायबरेली में हादसाः गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कार्पियो, एक ही परिवार के तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raebareli Accident: मंगलवार की देर रात रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हो गया. गंगा एक्सप्रेसवे पर एक स्कार्पियो सड़क पार कर रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई. इस हादसे में स्कार्पियो सवार एक ही परिवार की दो महिलाओं और एक मासूम बच्ची की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीएचसी से एम्स रेफर किया गया है.

दिल्ली से लौट रहा था स्कार्पियो सवार परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, जौनपुर के थाना सुजानगंज के भीखमपुर का रहने वाला एक परिवार अपनी स्कार्पियो से दिल्ली से घर लौट रहा था. इसी दौरान देर रात गंगा एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के मिरजहांपुर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

पुलिस को सूचना देने के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को वाहन से बाहर निकाला. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस दुर्घटना में वाहन में सवार सरोज सिंह, संगीता सिंह और सात वर्षीय समृद्धि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरुचरण सिंह, उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह, नीरज सिंह, उनकी पत्नी सविता सिंह और तीन वर्षीय समर्थ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने तत्काल हाईवे एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ और प्रतापगढ़ पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एम्स रेफर कर दिया.

कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया

कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार हो गया. उसकी तलाश की जा रही है. दुर्घटना के बाद गंगा एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Saudi Arabia: सऊदी पर हूतियों का मिसाइल-ड्रोन हमला, US ने अपने नागरिकों को वापस बुलाया

Saudi Arabia News: सऊदी अरब के आसमान में लगातार मिसाइलों और ड्रोन का खतरा मंडरा रहा है. ईरान समर्थित...

More Articles Like This

Exit mobile version