दिल्ली-हरियाणा सहित पूरे NCR में गैंगस्टर्स के 25 ठिकानों पर रेड, ऑपरेशन में 380 पुलिसकर्मी शामिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: गैंगस्टर्स को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन में दिख रही है. दिल्ली-हरियाणा सहित पूरे एनसीआर में गैंगस्टर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है. दिल्ली और हरियाणा सहित पूरे एनसीआर में गैंगस्टर्स के 25 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी चल रही है. ये छापेमारी सुबह से हो रही है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

पुलिस की 25 टीमों ने मिलकर गैंगस्टर्स और उनके गुर्गों के ठिकानों पर छापेमारी की है. इस ऑपरेशन में कुल 380 पुलिसकर्मी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस छापेमारी के दौरान बुलेटप्रूफ गाड़ी, कई लग्जरी कार, जैसे मर्सिडीज, ऑडी वगैरह बरामद हुई हैं. भारी मात्रा में कैश भी बरामद किया गया है.

कुछ महंगी लग्जरी घड़ियां और 40 लाख से अधिक कैश बरामद हुआ है. रेड के दौरान दिल्ली पुलिस को कुछ हथियार भी मिले हैं. छापेमारी जारी है.

Latest News

LPG Cylinder Price Today: आज भी गैस सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें दिल्ली से चेन्नई तक का रेट

LPG Cylinder Price Today: 13 सितंबर 2026 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर का आज का रेट.

More Articles Like This

Exit mobile version