Weather Update: सितंबर के बीच बदला मौसम का मिजाज, कहीं तेज धूप तो कहीं मूसलाधार बारिश, जानें ताजा अपडेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Today 15 September: सितंबर का आधा महीना बीत चुका है और देश भर में मानसून अब अपने अंतिम चरण में है. इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की तस्वीर काफी अलग है. कहीं धूप-छांव का खेल जारी है, तो कहीं आसमान से लगातार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है.

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर को बारिश से राहत, धूप-छांव का दौर जारी

15 सितंबर को दिल्ली और NCR में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है. IMD के अनुसार, हवाएं करीब 15 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. 16 से 20 सितंबर के बीच हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, लेकिन फिलहाल तेज बारिश का कोई खतरा नहीं है. इससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी.

UP Weather Alert: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका

यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. खासतौर पर गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया और देवरिया जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी यही स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Mumbai Weather Update: मुंबई में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम की सबसे नाटकीय तस्वीर मुंबई और उसके आसपास के इलाकों से सामने आ रही है. मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में आज सुबह से ही ऑरेंज अलर्ट लागू है. आने वाले घंटों में यहां मूसलाधार बारिश हो सकती है. तेज हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है. लोगों को बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है.

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पहाड़ों में भारी बारिश का खतरा

उत्तराखंड के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जैसे इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. वहीं पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है. पहाड़ों पर लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका भी बढ़ गई है.

यह भी पढ़े: जौनपुर में हादसा: ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चार लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version