जौनपुर में हादसा: ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चार लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaunpur Road Accident: रविवार की देर रात यूपी के जौनपुर जिले में भीषण सड़क हो गया. यह हादसा लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में हुआ. श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं नौ लोगों का गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है.

श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या से काशी आ रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं को लेकर एक बस अयोध्या गई थी. अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे थे. इसी दौरान देर रात करीब तीन बजे जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में ट्रेलर को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बस ट्रेलर से टकरा गई.

दुर्घटना के बाद बस में सवार लोगों में मची चीख-पुकार

दुर्घटना के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल एंबुलेंस से सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल नौ श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है.

एसपी ने अनुसार

एसपी जौनपुर और डॉक्टर कौस्तुभ के अनुसार, इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हुई है. सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि नौ लोग घायल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. एसपी ने बतायाकि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version