Raja Murder Case: विधवा होने के बाद फिर से सुहागिन बनने का था सोनम का प्लान!

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raja Murder Case: पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे और विश्वास की नींव पर टिका होता है, लेकिन प्रेम में अंधी सोनम ने इस रिश्ते और भरोसे को तोड़ते हुए अपने पत्नी की हत्या कराकर खुद ही अपनी मांग सूनी कर ली. पति के साथ नए जीवन की शुरुआत और दीमाग में पति की मौत का खतरनाक प्लान रखने वाली पत्नी सोनम के मन में शादी के दौरान लिए गए सात फेरों और सात वचनों का भी ख्याल नहीं आया. ऐसा ख्याल आता भी क्यू, क्योंकि सोनम ने विधवा होने के बाद फिर से सुहागिन होने का प्लान तैयार कर रखा था.

11 मई को हुई थी राजा और सोनम की शादी

मालूम हो कि इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी बीते 11 मई को सोनम के साथ हुई थी. शादी के दौरान राजा बेहद खुश नजर आ रहा था. उसकी दुल्हन सोनम शादी की सभी रस्में पूरी की. राजा के साथ सात फेरे लेने के साथ ही सात वचनों को भी दोहराया, लेकिन खुशियों के रंग में रंगा राजा इस बात से पूरी तरह से अनजान था कि शादी में सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाली पत्नी जीवन की शुरुआत के कुछ ही दिनों बाद उसके जीवन की कहानी का अंत कर देगी.

पति की हत्या के लिए बनाया हनीमून का प्लान

शादी के बाद नई जीवन की शुरुआत के बीच पत्नी सोनम ने हनीमून का प्लान बनाया और उसने टिकट भी बुक किया था, लेकिन सोनम ने जाने का टिकट तो बुक किया था, लेकिन वापसी नहीं. शादी के नौ दिन बाद यानी 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे. 22 मई को एक मंदिर में पूजा के बाद दोनों लापता हो गए. पुलिस की तलाश के बीच 2 जून को राजा की लाश गहरी खाई में मिली थी, जबकि उसकी पत्नी सोनम लापता थी.

तलाश के बीच गाजीपुर में ढाबे पर मिली थी सोनम

पुलिस मामले की छानबीन करते हुए लगातार सोनम की तलाश में जुटी थी. इसी तलाश के बीच सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे पर सोनम मिली. मेघालय के डीजीपी ने बताया था कि सोनम ने खुद गाजीपुर की पुलिस को फोन कर सरेंडर किया है. मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़े तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है. पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची है.

सोनम का ये था प्लान?

आरोपितों से पुलिस की पूछताछ में ये बात सामने आई कि सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर साजिश रची कि लूटपाट के बहाने राजा का कत्ल कर देंगे और जब मैं विधवा हो जाऊंगी तो तुम मुझसे शादी कर लेना. तब पिता जी भी शादी से मना नहीं करेंगे. 16 मई को सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को मारने की साजिश को फाइनल रूप दिया. इसी दौरान सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग चलने को राजी किया.

आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया

आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 23 मई को फोटो शूट के बहाने सोनम पति राजा को कोरसा इलाके में मौजूद पहाड़ी पर ले गई. सोनम जानबूझकर थकने का बहाना कर पीछे चलने लगी. वहीं, तीनों आरोपी राजा के साथ चल रहे थे. ऐसे में जब आरोपी पहाड़ी चढ़ते हुए थक गए तो उन्होंने राजा को मारने से इनकार कर दिया. इस पर सोनम ने राजा की पर्स से 15 हजार रुपए निकालकर आरोपियों को दिए और कहा “मारना तो पड़ेगा”. साथ ही सोनम ने काम होने के बाद 20 लाख रुपए देने का भी वादा किया था.

आरोपितों के अनुसार, सोनम थकने के बहाने राजा से कुछ कदम की दूरी पर पीछे चल रही थी. थोड़ी देर में जब उसने सुनसान जगह देखी तो चिल्लाकर कहा. मार दो इसे. कुल मिलाकर प्रेम में दीवानी सोनम पति राजा रघुवंशी की हत्या कर विधवा होने के बाद फिर से सुहागिन बनने का मास्टर प्लान तैयार किया था, लेकिन उसके इस घिनौने साजिश का राजफाश हो गया. अब उसे उसके गुनाहों का सजा मिलेगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: योगिनी एकादशी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 10 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version