Rajasthan Accident: दुर्घटनाग्रस्त हुआ श्रद्धालुओं का वाहन, 11 की मौत, 8 घायल, लौट रहे थे खाटू श्याम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Road Accident: राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है. यहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरे वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई. यह हादसा दौसा में हुआ. इस हादसे में जहां 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

ट्रक से टकराई श्रद्धालुओँ से भरी पिकअप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बापी के पास श्रद्धालुओं से भरे पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 8 गंभीर रूप से घायल हो गए.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल लाई. यहां से  पांच लोगों को रेफर किया गया है और तीन घायलों का इलाज चल रल रहा है. मृतकों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं.

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया

दौसा के जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, बापी के पास हुए हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है. 8 लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है यह हादसा एक यात्री पिकअप और ट्रेलर ट्रक के बीच हुआ.

एसपी सागर राणा ने बताया

एसपी सागर राणा ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी. अब तक 11 लोगों के हताहत होने की खबर है. करीब 7-8 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है. ये एक्सीडेंट पिकअप और ट्रेलर के बीच हुआ है.

इनकी हुई पहचान

इस हादसे में जाने गंवाने वालों में पूर्वी (3 वर्ष) पुत्री संजीव, प्रियंका (25) पत्नी संजीव, दक्ष (5) पुत्र जयप्रकाश राजपूत, शीला पत्नी जयप्रकाश, अंशु (26 वर्ष) पुत्र संतोष के नाम सामने आए हैं. अन्य मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. वहीं, सीमा (23) पत्नी मनोज, मनोज (25) पुत्र लाखन, नैतिक (8) पुत्र सौरभ, प्रियंका पत्नी लाखन, रीता (26) पत्नी सौरभ, लक्ष्य (7) पुत्र सौरभ, नीरज (20) पत्नी जशवंत राजपूत, सौरभ (26) पुत्र खूबकरण राजपूत, सौरभ (32) पुत्र ज्ञान सिंह राजपूत गंभीर घायल हुए हैं. इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया है. साथ ही चार मामूली घायलों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version