राजस्थान: तालाब में मां-बेटी और पानी टंकी में मिली दो अन्य बच्चों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जयपुर: राजस्थान से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां चुरू में आज सुबह एक महिला और उसकी बेटी की लाश तालाब में तैरती मिली, जबकि महिला के दो अन्य बच्चों के शव पानी की टंकी से पुलिस ने बरामद किए हैं. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस पति को हिरासत में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

तालाब में तैरती मिली मां-बेटी की लाश

दिल दो दहला देने वाला यह मामला चुरू के सरदारशहर का है. आज सुबह लोगों ने एक महिला और एक बच्ची का शव तालाब में तैरते हुए देखा. मृतकों की पहचान 25 वर्षीय जेठी और उसकी पांच साल की बेटी इशिका के रूप में हुई. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप के बीच सनसनी फैल गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

पानी की टंकी में मिले दो बच्चों के शव

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकालाने के बाद लाश की शिनाख्त की. पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू कि तो जेठी के दो अन्य बच्चे 2 वर्षीय संजय और 3 वर्षीय आरूशी की लाश पानी की टंकी में मिली.

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जेठी का पति सुभाष शनिवार की रात से ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों की तलाश कर रहा था. उसने पड़ोसियों और परिवार के लोगों को उनके गायब होने की जानकारी दी थी.

पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

हालांकि, जेठी के भाई ने सुभाष पर ही आरोप लगाया है. उसका आरोप है कि सुभाष ने ही पत्नी सहित तीनों बच्चों का खून कर दिया. पुलिस ने शक के आधार पर सुभाष को हिरासत में लिया है. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  सुभाष से पूछताछ करते हुए घटना की छानबीन कर रही है.

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This