राजस्थानः अलवर की टपूकड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सात मजदूरों के शव मिले, कई लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhiwadi Chemical Factory Fire: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां भीषण हादसा हुआ है. एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. बताया गया है कि सात मजदूरों के शव मिले है, जबकि अभी भी कई मजदूर लापता है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, अलवर जिले में टपूकड़ा फैक्ट्री में आग लगने से कई मजदूर जिंदा जल गए. राहत और बचाव कार्य के दौरान सात मजदूरों के शव मिले हैं. अभी भी कई मजदूर लापता हैं, इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. बताया गया है कि घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे.

बताया गया है कि भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित खुशखेड़ा गत्ता फैक्ट्री सुबह करीब 9 बजे के आसपास आग लग गई. 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष से रीको फायर बिग्रेड को आग लगने की जानकारी मिली. कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इस दौरान फैक्ट्री से जले हुए शव मिले.

इस भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन के करीब श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जब उनके शव बरामद किए गए तो मानव कंकाल बन गए थे. आगजनी की घटना भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट संख्या जी-1-118 बी में सोमवार सुबह हुई. आग एक निजी औद्योगिक इकाई में लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लगभग आधा दर्जन श्रमिकों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल दल, बचाव टीम तथा चिकित्सक दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. क्षेत्र की घेराबंदी कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आग लगने के कारणों की जांच शुरु कर दी गई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 22 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version