Rajasthan News: ट्रैक्टर ने टेम्पो में मारी टक्कर, तीन दर्शनार्थियों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan News: राजस्थान से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शनिवार की भोर में राजाखेड़ा-धौलपुर सड़क मार्ग पर दिहोली गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेम्पो में टक्कर मार दिया. इस हादसे में टेम्पो में सवार तीन दर्शनार्थियों की मौत हो गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, टेम्पो में सवार श्रद्धालु मरेना गांव से कैलादेवी दर्शन करने जा रहे थे. इसी दौरान भोर में राजाखेड़ा-धौलपुर सड़क मार्ग पर दिहोली गांव के नजदीक धौलपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेम्पो में टक्कर मार दिया. जिससे टेम्पो में सवार लोग घायल हो गई.

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल ले गई. यहां चिकित्सकों ने जसवंत सिंह पुत्र बाबूलाल, टेम्पो चालक हरिओम पुत्र जगदीश और अयोध्या पुत्र कुंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया.

थाना प्रभारी ने बताया
इस संबंध में दिहोली थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लेकर घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version