राजस्थानः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: मंगलवार की देर रात राजस्थान में भीषण सड़क हादसा हो गया. यह हादसा रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 131.5 के पास हुआ. दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप अन्य वाहनों से टकरा गई. टक्कर बाद पिकअप में आग लग गई. इस दुर्घटना में पिकअप में सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलने पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायल को नजदीकी अस्पताल ले गई. गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जयपुर रेफर कर दिया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और घायल चालक की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है.

घने कोहरे की वजह से हुई दुर्घटना

पिकअप वाहन के नंबरों से जानकारी मिलने पर वाहन झज्जर (हरियाणा) का पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस का कहना है कि यह हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version