Rajasthan: बाण गंगा नदी में थमी सात बच्चों की सांसे, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan: राजस्थान से दुखद खबर आ रही है. रविवार को यहां गांव के बगल से निकल रही बाण गंगा नदी में डूबने से सात नवयुवकों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया.

मिट्टी के टीले पर खड़े होकर नवयुवक देख रहे थे नदा का तेज बहाव
जानकारी के मुताबिक, गांव के लोग नदी के किनारे से मिट्टी खोदकर निकाला करते थे, जिसके चलते वहां जगह-जगह पर गहरे गड्ढे हो गए थे और मिट्टी के टीले बन गए थे. वहां से होकर गुजर रही बाण गंगा नदी के किनारे बने मिट्टी के टीले पर खड़े होकर सात नवयुवक नदी की तेज धारा को देख रहे थे. इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिससे सातों नवयुवक गहरे गड्ढों में डूब गए.

एक घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी को बाहर निकाला गया
हादसे की जानकारी होते ही गांववासियों में हड़कंप मच गया. डूबने वालों के परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए. सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर डॉ.अमित यादव घटना स्थल पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. ग्रामीण और एसडीआरएफ की टीम ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी नवयुवकों को बाहर निकाला, जिनमें से कुछ के शव बहकर भरतपुर पहुंच चुके थे.

मूसलाधार बारिश से बाण गंगा नदी में आ गया है अधिक पानी
मालूम हो कि लगातार तीन-चार दिन से मूसलाधार बारिश होने के चलते बाण गंगा नदी में अधिक पानी आ गया है और उसका तेज बहाव चलने लगा. यह बाण गंगा नदी दौसा तक जाती है. जिला प्रशासन ने बारिश शुरू होने के चलते तमाम नदियों के बहाव क्षेत्र में ग्रामीणों को अलर्ट किया था, जिसके लिए तहसीलदार एवं पटवारियों को अलर्ट किया गया था, लेकिन उसके बावजूद कुछ नवयुवक नदी के तट पर पहुंच रहे थे. इस घटना से जहां मृतकों के घर कोहराम मच गया, वहीं गांववासी शोक के सागर में डूब गए.

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version