राजस्थान: दौसा में ट्रेलर से टकराई बेकाबू कार, छह युवकों की मौत, लौट रहे थे शादी से

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dausa Accident: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह  हादसा दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे (एनएच-21) पर मंगलवार की देर रात हुआ. एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में 6 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे.

डिवाइडर के बाद ट्रेलर से टकराई बेकाबू कार

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास हुआ. कालाखो गांव के निवासी 6 युवक एक कार में सवार होकर देर रात आ रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे के डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई. इसी बीच एक ट्रेलर से कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत ह गई.

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग कालाखो गांव के निवासी थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर  मौत हो गई, जबकि दो युवकों ने बाद में तम दोड़ दिया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान समय सिंह पुत्र रामसिंह योगी, लोकेश पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश पुत्र बनवारी लाल योगी, मनीष पुत्र हरिमोहन योगी और अंकित पुत्र लालराम बैरवा के रूप में हुई है. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Pakistani Plane Missing: आसमान में 14 घंटे से लापता है पाकिस्तानी विमान Boeing 737, तलाश में जुटी सेना

Pakistani Plane Missing: पाकिस्तान से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कार्गो विमान के अचानक लापता होने...

More Articles Like This

Exit mobile version