राजस्थानः टीचर के गायब हो गए 500 रुपये, उतरवा दिए छात्राओं के कपड़े, विभाग ने लिया एक्शन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Crime: कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती है, जो लोगों को यह सोचने को विवश कर देती है कि ऐसा कोई कैसे कर सकता है. कुछ इसी तरह की हैरान करने वाली घटना राजस्थान से सामने आई है. यहां एक शिक्षा के मंदिर में 500 रुपया गायब होने पर शिक्षिका ने छात्राओं का कपड़ा उतरवा दिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने शिक्षिका पर कार्रवाई का चाबुक चलाया है.

जाने क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के, माधोपुर जिले के बामनवास उपखंड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिवाली में एक वरिष्ठ शिक्षिका के 500 रुपये गायब हो गए थे. इसके बाद उन्होंने कक्षा में मौजूद छात्राओं पर चोरी का शक जताते हुए छात्राओं से कपड़े उतारकर तलाशी देने के लिए कहा. इस पर कई छात्राओं ने ऐसा किया. जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिली, उन्होंने स्कूल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया. इस प्रदर्शन में स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए.

आरोपी शिक्षिका निलंबित

घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया. शिक्षा मंत्री ने आरोपी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इसके साथ ही स्कूल में कार्यरत संविदा कर्मी वंदना शर्मा को भी निलंबित किया गया है. शिक्षा विभाग ने मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए हैं.

Latest News

श्रीराम और श्रीकृष्ण के अवतारों में दिखती है अद्भुत समानता: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, भगवान नारायण के चौबीस अवतारों में तीन तरह के अवतार...

More Articles Like This